फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: प्रदेश में संघ प्रमुख मोहन भागवत के जम्मू दौरे की तैयारियां जोरों पर

Fri, 24 Sep 2021 01:30 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

संघ के प्रदेश मुख्यालय के बाहर सुरक्षा व्यवस्था की मजबूत। संघ प्रमुख के दौरे की सफलता के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर व्यवस्था बनाई जा रही है।
विज्ञापन
संघ प्रमुख डॉ. मोहन भागवत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के सर संघ चालक मोहन भागवत के तीन दिवसीय जम्मू दौरे की तैयारी में आरएसएस की प्रदेश इकाई जोरशोर से जुट गई है। संघ प्रमुख के दौरे की सफलता के लिए विभिन्न कमेटियों का गठन कर व्यवस्था बनाई जा रही है। एक से तीन अक्तूबर तक जम्मू के तीन दिवसीय दौरे पर संघ प्रमुख रखेंगे।

विज्ञापन


संघ के प्रदेश मुख्यालय केशव भवन जम्मू में सुरक्षा व्यवसथा को भी मजबूत कर दिया गया है। भागवत प्रदेश के अपने दौरे के दौरान जम्मू में ही रहेंगे। उनके ज्यादातर कार्यक्रम संघ मुख्यालय में ही होंगे। एक अक्तूबर को संघ की आंतरिक बैठक में वह प्रदेश में संघ की गतिविधियों की समीक्षा करेंगे।

यह भी पढ़ें- महबूबा बोली: भारत सरकार के फरमानों का नहीं कोई अंत, जानबूझकर सरकारी कर्मचारियों को किया जा रहा बर्खास्त
विज्ञापन
विज्ञापन

 
दो अक्तूबर को संघ प्रमुख वरिष्ठ नागरिकों की गोष्ठी को संबोधित करेंगे। तीन अक्तूबर को वह ऑनलाइन माध्यम से स्वयं सेवकों को संबोधित करेंगे। दौरे के दौरान संघ प्रमुख से कई प्रमुख लोग जिसमें भाजपा, विहिप, संघ से जुड़े विभिन्न संगठनों के नेताओं के अलावा सामाजिक व गैर सरकारी संगठनों के लोग भी मिलेंगे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें