कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी की पहचान बाबर के रूप में हुई है। उधर, कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। श्रीनगर पुलिस, पुलवामा पुलिस और सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के दो मददगारों(ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। विस्तार से पढ़ें प्रदेश की प्रमुख खबरें
कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आतंकी की पहचान बाबर के रूप में हुई है। उसके पास से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड एक रेडियो सेट बरामद हुआ है। पूछताछ के दौरान आतंकी द्वारा किए गए खुलासों ने एक बार फिर पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
सेना ने किया खुलासा: पकड़ा गया पाकिस्तान से आया आतंकी, दस दिन में घुसपैठ की तीन साजिशें नाकाम
उत्तरी कश्मीर में एलओसी पर उड़ी सेक्टर में सेना ने पाकिस्तानी आतंकी को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पकड़े गए आतंकी की पहचान बाबर के रूप में हुई है। आतंकी के पास से एक एके-47 राइफल, दो ग्रेनेड एक रेडियो सेट बरामद हुआ है। उसकी उम्र 19 साल है। 26 सितंबर को एक आतंकी मारा भी गया था। घुसपैठ की इन साजिशों ने एक बार फिर एलओसी पर पाकिस्तान की साजिश का पर्दाफाश किया है। ये बातें मेजर जनरल वीरेंद्र वत्स जीओसी, 19 डिविजन ने कहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलवामा: आतंकियों के दो मददगार गिरफ्तार, श्रीनगर में आतंकी रियाज के इशारे पर बनाया ठिकाना भी ध्वस्त
कश्मीर में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। श्रीनगर पुलिस, पुलवामा पुलिस और सेना की 50 आरआर(राष्ट्रीय राइफल्स) की संयुक्त टीम ने आतंकियों के दो मददगारों(ओवर ग्राउंड वर्कर) को गिरफ्तार किया है। आतंकियों से पूछताछ में पता चला है कि आतंकवादी रियाज ने उन्हें श्रीनगर के राजोरीकदल में एक ठिकाना बनाने का काम सौंपा था। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर: सोनमर्ग पहुंचे नितिन गडकरी, जेड-मोड सुरंग के निर्माण का निरीक्षण किया
केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने मंगलवार को सोनमर्ग में जेड मोड सुरंग के निर्माण का किया निरीक्षण किया। उन्होंने निर्माण कार्य के संबंध में अधिकारियों से जानकारी भी ली। वहीं सोमवार को गडकरी ने कहा था कि जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाईवे का काम तीन वर्ष में पूरा हो जाएगा। मेगा हाईवे और टनल प्रोजेक्ट पूरा होने पर दिल्ली से कश्मीर तक सड़क से सफर आठ घंटे में पूरा होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
पुलवामा: कार्यभार संभालते ही एक्शन में दिखे एसएसपी गुलाम जिलानी वानी, कई चौकियों का किया दौरा
गुलाम जिलानी वानी ने सोमवार को पुलवामा के पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) का पदभार ग्रहण किया। एसएसपी पुलवामा गुलाम जिलानी वानी के पदभार ग्रहण करने के दौरान पुलवामा के अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने उनका स्वागत किया। नए एसएसपी को पुलिस जिला पुलवामा के जम्मू-कश्मीर पुलिस की एक टुकड़ी द्वारा गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया गया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें