फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: सब इंस्पेक्टरों की नियुक्तियों को हाईकोर्ट ने सही ठहराया, कहा- भर्ती में कोई धांधली नहीं हुई

Sat, 31 Jul 2021 05:29 PM IST
प्रशांत कुमार जेएनएफ, जम्मू

सार

हाईकोर्ट ने कहा कि विभाग ने नियुक्तियों में किसी तरह की धांधली नहीं की है। नियुक्ति प्रक्रिया में पुलिस भर्ती नियमों में कोई गड़बड़ी नहीं हुई है। इस प्रकार, यह नहीं कहा जा सकता है कि चयन की प्रक्रिया में कोई घोर या स्पष्ट अवैधता रही है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पुलिस महकमे में 698 सब इंस्पेक्टरों की नियुक्तियों को हाईकोर्ट ने सही ठहराया है। एग्जीक्यूटिव, आर्म्ड और संचार विंग में यह नियुक्तियां हुई थीं। इनको कुछ उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। शुक्रवार को चीफ जस्टिस पंकज मित्थल और जस्टिस संजय डार वाली खंडपीठ ने इस मामले पर सुनवाई की। 

विज्ञापन


रिट कोर्ट ने भी इसे लेकर दायर तमाम याचिकाएं खारिज कर दी थीं। हाईकोर्ट ने रिट कोर्ट के फैसले को बरकरार रखते हुए नियुक्तियों को सही ठहराया। बता दें कि कुछ उम्मीदवारों ने नियुक्ति प्रक्रिया को सही नहीं ठहराया था। कहा था कि नियुक्ति प्रक्रिया में धांधली की गई है।

हाईकोर्ट ने कहा कि कोर्ट को इस मामले में कोई भी शिकायत विस्तार से नहीं मिली। सामान्य शिकायतें मिली हैं। संबंधित विभाग पहले ही अपने हलफनामे में बता चुका है कि सिर्फ एक सेंटर को छोड़कर बाकी सब जगह भर्ती की वीडियोग्राफी की गई है। सेंटरों पर काफी भीड़ थी। जिससे बायोमीट्रिक हाजिरी संभव नहीं थी। हर एक प्रक्रिया पूरी तरह से ईमानदारी से की गई है। आरोपों में कोई विस्तारपूर्वक जानकारी नहीं दी गई है। कोर्ट ने इन दलीलों के मद्देनजर दोनों तरफ की बहस सुनने के बाद नियुक्तियों को सही ठहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें