फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एलईएडी की मांग: जम्मू-कश्मीर में उद्योगों के लिए भूमि आवंटन पर जल्द निर्णय ले सरकार

Sat, 31 Jul 2021 05:25 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

निदेशकों ने तमिलनाडू, महाराष्ट्र, गुजरात, उत्तर प्रदेश, दिल्ली आदि राज्यों के नामी उद्योगपतियों से केंद्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर में निवेश करने संबंधी हुई बैठकों और प्रस्तावों से भी अवगत करवाया। इनमें फार्मा, फूड प्रोसेसिंग, पर्यटन आदि उद्योगों से जुड़े उद्यमी शामिल हैं। 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर के उद्योग क्षेत्र में निवेशकों को भूमि आवंटन पर जल्द निर्णय लिया जाए। यह मांग जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख इकनॉमिक ग्रोथ एंड डेवलपमेंट डायलॉग (एलईएडी) के प्रतिनिधिमंडल ने शुक्रवार को एलजी मनोज सिन्हा से मुलाकात कर की। उन्होंने जम्मू-कश्मीर में उद्योग एवं वाणिज्य पर उपराज्यपाल के साथ चर्चा की। एलजी ने आश्वासन दिया कि इस संबंध में विचाराधीन प्रस्तावों का जल्द निपटारा कर अंतिम सकारात्मक निर्णय लिया जाएगा। 

विज्ञापन


प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे एलईएडी के निदेशक सुनील शाह और मनीष आहलुवालिया ने कहा कि प्रदेश में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए लागू नई नीति से अर्थव्यवस्था मजबूती के साथ रोजगार की संभावनाएं बढ़ गई हैं। सुनील शाह ने बताया कि उनका संगठन जम्मू-कश्मीर में देशभर के उद्यमियों को उद्योग लाने के लिए प्रेरित करने को विभिन्न राज्यों में बैठकें और बेविनार करवा रहा है। जल्द ही एलजेके एलईएडी जम्मू-कश्मीर के युवाओं के लिए स्टार्टअप और इनोवेशन कार्यक्रम करवाएगा, ताकि युवा अपना उद्योग और कारोबार स्थापित कर दूसरों को भी रोजगार के अवसर प्रदान कर सकें।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें