फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू कश्मीर: भूकंप के झटकों से हिल उठा प्रदेश, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 5.7, पीएम मोदी ने एलजी से ली जानकारी

Sat, 05 Feb 2022 10:02 AM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा है।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू कश्मीर के सभी जिलों में सुबह के समय भूकंप के झटके महसूस किए गए। इन झटकों के बाद अधिकांश लोग घरों से बाहर निकल गए। फिलहाल कहीं भी जानमाल के नुकसान की जानकारी नहीं मिली है। सुबह नौ बजकर 45 मिनट पर भूकंप के झटके महसूस किए गए। जम्मू संभाग के उधमपुर, डोडा, किश्तवाड़, पुंछ के साथ ही कश्मीर घाटी में भी लोगों ने भूकंप के झटके महसूस किए।

विज्ञापन


रिक्टर पैमाने पर भूकंप की तीव्रता 5.7 मापी गई। थोड़ी देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। लोग घरों से बाहर निकल आए। प्रशासन ने सभी जगहों से नुकसान की सूचना देने को कहा है। साथ ही लोगों को सुरक्षित रहने और प्राथमिकता के आधार पर सभी सुरक्षा उपायों का पालन करने का आग्रह किया।

उधर, समाचार एजेंसी एएनआई ने सूत्रों के हवाले से बताया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा को फोन कर केंद्र शासित प्रदेश में भूकंप की स्थिति के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें