फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu Kashmir Encounter: हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद का हत्यारा आतंकी साथी के साथ मुठभेड़ में मारा गया

Sat, 05 Feb 2022 06:13 AM IST
दुष्यंत शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, श्रीनगर

सार

श्रीनगर के जकूरा इलाके में हुई मुठभेड़। मारे गए दोनों दहशतगर्द टीआरएफ के सदस्य। अनंतनाग के हेड कांस्टेबल की हत्या का मास्टरमाइंड था आतंकी इखलाक । 
विज्ञापन
demo pic - फोटो : बासित जरगर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर शहर के बाहरी क्षेत्र जकूरा में सुरक्षाबलों ने आतंकी संगठन लश्कर-ए-ताइबा के सहयोगी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट (टीआरएफ) के दो आतंकियों को मार गिराया। पुलिस का दावा है कि मारे गए आतंकियों में एक इखलाक 29 जनवरी 2022 को हसनपोरा अनंतनाग में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद की हत्या का मास्टरमाइंड था। आतंकियों के पास से 2 पिस्तौल, 5 हैंड ग्रेनेड, मोबाइल के अलावा अन्य हथियार बरामद किए गए हैं। 

विज्ञापन


कश्मीर रेंज के आईजी विजय कुमार ने बताया कि शुक्रवार देर रात पुलिस को जकूरा के रंगपोरा इलाके में आतंकियों के छिपे होने की सूचना मिली थी।  इसके आधार पर देर रात श्रीनगर पुलिस ने इलाके में ऑपरेशन शुरू किया गया। इस दौरान एक मकान में छिपे आतंकियों ने फायरिंग शुरू कर दी।

इसका जवानों द्वारा करारा जवाब दिया। शनिवार सुबह पुलिस को दो आतंकियों को मार गिराया। आईजी ने बताया कि मारे गए दोनों आतंकी टीआरएफ के सदस्य थे और दक्षिण कश्मीर से संबंध था। वह कई वारदातों को अंजाम दे चुके थे। इनके द्वारा पुलिस और सुरक्षाबलों के जवानों के साथ-साथ स्थानीय लोगों पर भी कई हमलों को अंजाम दिया था।
विज्ञापन


कई ग्रेनेड हमले और डीडीसी व अन्य पंचायती सदस्यों को धमकाने के पीछे भी इनका हाथ था। साथ ही युवाओं को आतंकवाद में शामिल करवाने में अहम भूमिका निभा रहे थे। उन्होंने बताया कि एक की शिनाख्त कुजर फ्रिसल कुलगाम के इखलाक अहमद हजाम (जून 2021 से सक्रिय) और दूसरे की शिनाख्त मलंगपोरा पुलवामा के आदिल निसार के तौर पर हुई है।

पिछले माह हुए आईईडी हमले को भी दिया अंजाम
आईजीपी ने बताया कि इखलाक 29 जनवरी 2022 को हसनपोरा अनंतनाग में हेड कांस्टेबल अली मोहम्मद पर हुए हमले का मास्टरमाइंड था। इसके अलावा 18 जनवरी 2022 को कोईमुह-यारीपोरा रोड पर आईईडी हमले को भी इसी ने अंजाम दिया था।

पुलवामा से श्रीनगर आ रहे आतंकी
एक सवाल के जवाब में आईजीपी ने कहा कि पिछले करीब एक साल से देखा गया है कि दक्षिण कश्मीर खास तौर पर पुलवामा से आतंकी श्रीनगर की ओर आते हैं। पुलिस को इनपुट मिलने पर कार्रवाई की जाती है। कई बार सफलता भी हाथ लगी है। आईजीपी कश्मीर ने बिना किसी नुकसान के आतंकवाद विरोधी अभियान चलाने के लिए श्रीनगर पुलिस को बधाई दी। 
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें