फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: आदिवासी समुदाय के बच्चे भी ले सकेंगे छात्रवृत्ति, विभाग ने मांगे आवेदन

Sun, 26 Sep 2021 12:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

विभाग ने पोस्ट मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए मांगे आवेदन। पोस्ट-मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर 25 सितंबर 2021 से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।
विज्ञापन
छात्रवृत्ति - फोटो : twitter
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अब आदिवासी समुदाय के बच्चों को भी छात्रवृत्ति मिलेगी। जनजातीय मामले विभाग जम्मू-कश्मीर ने वर्ष 2021-22 के लिए पोस्ट-मैट्रिक छात्रवृत्ति और प्री-मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आदिवासी छात्रों से आवेदन मांगे हैं। इसके लिए अधिसूचना जारी कर दी है। छात्रों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ समय पर आवेदन पत्र जमा करने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


जनजातीय मामलों के विभाग के सचिव डॉ. शाहिद इकबाल चौधरी ने बताया कि आदिवासी मामले निदेशालय द्वारा छात्रवृत्ति के लिए आवेदन आमंत्रित करने की अधिसूचना जारी की गई है और सभी कॉलेजों, स्कूलों, आईटीआई, पॉलिटेक्निक और अन्य शैक्षणिक संस्थानों के साथ समन्वय किया जाएगा। विभाग ने छात्रवृत्ति के लिए 30 करोड़ रुपये का परिव्यय निर्धारित किया है। पोस्ट-मैट्रिक और प्री मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन राष्ट्रीय छात्रवृत्ति पोर्टल (एनएसपी) पर 25 सितंबर 2021 से ऑनलाइन जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें-  लद्दाख: केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर पहुंचे जोजिला टनल के निर्माण कार्य की समीक्षा करने, कहा यह टनल निभाएगी अहम भूमिका
विज्ञापन
विज्ञापन


पोस्ट मेट्रिक के लिए आवेदन की अंतिम तिथि 31 अक्तूबर और प्री मेट्रिक के लिए 15 नवंबर तक ऑनलाइन फॉर्म जमा करना होगा। छात्रों को आवश्यक विवरण और सहायक दस्तावेजों को दर्शाते हुए छात्रों को पंजीकरण फॉर्म भरने की सलाह दी गई है। छात्र आधार संख्या, बैंक खाता, मोबाइल नंबर और शैक्षणिक संस्थानों का सटीक विवरण निश्चित करें। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें