भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि नेकां और पीडीपी को पुनर्विचार करना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या वे तालिबान, पाकिस्तान, लश्कर ए तोएबा चाहते हैं। आतंकवाद के समर्थक लोगों के दुश्मन हैं और देश के खिलाफ साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।
भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रवींद्र रैना ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया पूरी होने के बाद जम्मू कश्मीर में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। आतंकवाद के समर्थक लोगों के साथ देश के कानून के तहत कार्रवाई की जाएगी, चाहे वे सरकारी कर्मी है, राजनेता हो या आम नागरिक। रैना ने कहा कि परिसीमन प्रक्रिया इस साल के अंत तक पूरी होने की उम्मीद है।
विज्ञापन
भाजपा नेतृत्व वाली सरकार ने परिसीमन प्रक्रिया को शुरू किया। उन्होंने दावा किया कि उनकी पार्टी चुनाव के लिए तैयार है और जम्मू कश्मीर में अगली सरकार बनाने के लिए 50 से अधिक सीटों को जीता जाएगा। सरकारी कर्मियों की बर्खास्ती के मुद्दे पर नेकां और पीपल्स डेमोक्रेटिक पार्टी की टिप्पणी की आलोचना करते हुए रैना ने कहा कि कानून सबसे लिए समान है।
नेकां और पीडीपी को पुनर्विचार करना चाहिए और देखना चाहिए कि क्या वे तालिबान, पाकिस्तान, लश्कर ए तोएबा चाहते हैं। आतंकवाद के समर्थक लोगों के दुश्मन हैं और देश के खिलाफ साजिश करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद जम्मू कश्मीर में विकास को बढ़ावा मिला है।