लेह में दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने इसका उद्घाटन किया। वहीं जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगाया। साथ ही देश का पहला बासमती अनुसंधान केंद्र जम्मू-कश्मीर में बनेगा। इसके लिए जम्मू जिले में आरएस पुरा के चकरोई में 800 कनाल भूमि चयनित कर ली गई है।
लेह में दुनिया का सबसे बड़ा खादी राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया है। लद्दाख के उपराज्यपाल आरके माथुर ने इसका उद्घाटन किया। इस मौके पर थल सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे भी मौजूद रहे। सेना प्रमुख जनरल मनोज मुकुंद नरवणे ने कहा कि पिछले 6 महीनों में स्थिति काफी सामान्य रही है। हमें उम्मीद है कि अक्तूबर के दूसरे सप्ताह में 13वें दौर की वार्ता होगी और हम इस बात पर आम सहमति पर पहुंचेंगे कि 'डिसएंगेजमेंट' कैसे होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री और पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती ने शनिवार को केंद्र पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि लोगों को कश्मीर में मस्जिदों और धार्मिक स्थलों पर नमाज़ अदा करने से रोकना बहुसंख्यक समुदाय की भावनाओं के लिए भारत सरकार का अपमान दर्शाता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
देश का पहला बासमती अनुसंधान केंद्र जम्मू-कश्मीर में बनेगा। इसके लिए जम्मू जिले में आरएस पुरा के चकरोई में 800 कनाल भूमि चयनित कर ली गई है। इसको बनाने का खर्च 10 करोड़ रुपये आएगा। अनुसंधान केंद्र के तैयार होने के बाद विश्व प्रसिद्ध आरएस पुरा की बासमती को अलग पहचान मिलेगी। स्वाद और सुगंध को बढ़ाने, नई किस्में तैयार करने समेत बासमती से बनने वाले अन्य उत्पादों पर भी कई प्रयोग किए जाएंगे। यह देश का पहला ऐसा संस्थान होगा जहां सिर्फ बासमती पर ही अनुसंधान होगा। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
विज्ञापन
जम्मू-कश्मीर की बांदीपोरा पुलिस ने शनिवार को लवेपोरा स्थित एक बाग में करीब 15 लाख के स्पोस्मोप्रोक्सीवन के 12000 कैप्सूल युक्त 500 स्ट्रिप्स बरामद किए। बता दें कि लवेपोरा के बागों में नशीले पदार्थों को छुपाने की विशेष सूचना पर पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........
श्राद पक्ष के बावजूद छूट ऑफर के चलते बाजार में अच्छी खरीदारी हो रही है। ज्वेलरी, गारमेंट्स, मोबाइल आदि का बाजार चमक रहा है। आगामी त्योहारी सीजन के चलते दुकानों और घरों में रंगाई-पुताई, सेनेटरी हार्डवेयर आदि का कार्य चल रहा है। नवरात्र और त्योहारी सीजन में बाजार को और गति मिलने की उम्मीद है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें...........