फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: ड्यूटी से गायब रहने वाले शिक्षकों पर कसेगी नकेल, मार्च तक रिंग रोड का 46 किलोमीटर हिस्सा आवाजाही के लिए होगा शुरू

Fri, 10 Dec 2021 03:50 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बिना अवकाश ड्यूटी से गैर हाजिरी रहने और देरी से स्कूल पहुंचने वाले सरकारी शिक्षकों पर सरकार नकेल कसने की तैयारी कर रही है। वहीं रिंग रोड परियोजना में राया मोड़ से भलवाल क्रॉसिंग तक का पहला 46 किलोमीटर का हिस्सा अगले वर्ष मार्च अंत तक आवागमन के शुरू होगा। साथ ही डोगरा चौक से बीसी रोड तक बने वर्टिकल गार्डन की तरह जम्मू शहर में और वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। 
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिना अवकाश ड्यूटी से गैर हाजिरी रहने और देरी से स्कूल पहुंचने वाले सरकारी शिक्षकों पर सरकार नकेल कसने की तैयारी कर रही है। प्रदेश सरकार स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार के लिए रियल टाइम मॉनिटरिंग सिस्टम बना रही है। इसके लिए सरकार स्कूलों में बायोमीट्रिक सिस्टम लागने जा रही है, जिससे शिक्षकों के स्कूल आने-जाने के समय की जांच और निगरानी होगी। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........

विज्ञापन


रिंग रोड परियोजना में राया मोड़ से भलवाल क्रॉसिंग तक का पहला 46 किलोमीटर का हिस्सा अगले वर्ष मार्च अंत तक आवागमन के शुरू होगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने 58 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना के 46 किलोमीटर के पूरे खंड का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर काम की प्रगति का निरीक्षण किया। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........

डोगरा चौक से बीसी रोड तक बने वर्टिकल गार्डन की तरह जम्मू शहर में और वर्टिकल गार्डन बनाया जाएगा। इसके लिए स्मार्ट सिटी लिमिटेड ने टेंडर जारी कर दिया है। जीएमसी बख्शी नगर के सामने पड़ी खाली जगह को इसके लिए चिह्नित किया गया है। शहर की खूबसूरती को बढ़ाने के उद्देश्य से स्मार्ट सिटी परियोजना के तहत यह काम किया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........
विज्ञापन


उधमपुर जिले में जिला प्रशासन और जिला पुलिस की कमान महिला अफसरों के हाथ में है। जिला उपायुक्त इंदु कंवल चिब और एसएसपी सरगुन शुक्ला महिला सशक्तीकरण की नजीर बनी हुई हैं। जिला स्तर पर प्रशासन और पुलिस के कामकाज को दोनों ही अफसर बेहद पेशेवर और जनता के लिए प्रेरक अंदाज में अंजाम दे रही हैं। यह अफसर कहती हैं कि अब समय बदल चुका है।  महिलाओं को आगे बढ़ने के लिए किसी सहारे की जरूरत नहीं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........

कृषि भवन जम्मू में बीज रहित खीरे को तैयार किया गया है। कुछ महीने पहले इसकी खेती की गई थी। वीरवार को पहली फसल काटने का काम शुरू किया गया। यह खीरा बहुत ही नरम छिलके वाला होता है, जिसमें विटामिन ए, बी और सी, कड़वा मुक्त, कुरकुरा और स्वादिष्ट है, जो स्वास्थ्य के लिए लाभकारी है। कृषि विभाग के निदेशक केके शर्मा समेत अन्य अफसरों की मौजूदगी में इसकी कटाई गई। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.........

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें