फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: मार्च तक रिंग रोड का 46 किलोमीटर हिस्सा आवाजाही के लिए होगा शुरू

Fri, 10 Dec 2021 01:17 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

मंडलायुक्त ने राया मोड से भलवाल खंड का किया दौरा। उन्होंने स्थानीय लोगों के भूमि मुआवजे से संबंधित समस्याएं भी सुनी और लंबित भूमि अधिग्रहण के साथ मुआवजे के वितरण की प्रगति जानी।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर (हाईवे) - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रिंग रोड परियोजना में राया मोड़ से भलवाल क्रॉसिंग तक का पहला 46 किलोमीटर का हिस्सा अगले वर्ष मार्च अंत तक आवागमन के शुरू होगा। मंडलायुक्त डॉ. राघव लंगर ने 58 किलोमीटर लंबी रिंग रोड परियोजना के 46 किलोमीटर के पूरे खंड का दौरा किया और विभिन्न स्थानों पर काम की प्रगति का निरीक्षण किया।

विज्ञापन


मंडलायुक्त ने रिंग रोड के शुरुआती बिंदु राया मोड़, सरोर, बिश्नाह, मीरां साहिब, मढ़, कानाचक, भलवाल सहित कई स्थानों का दौरा कर निर्माण कार्य की गति जानी। उन्होंने स्थानीय लोगों के भूमि मुआवजे से संबंधित समस्याएं भी सुनी और लंबित भूमि अधिग्रहण के साथ मुआवजे के वितरण की प्रगति जानी। गांव मरालियां के ग्रामीणों ने मंडलायुक्त के समक्ष पानी की निकासी का मुद्दा उठाया, जिसे उन्होंने संबंधित विभाग को हल करने को कहा।

यह भी पढ़ें-  स्मार्ट सिटी: जम्मू शहर में बनेगा एक और वर्टिकल गार्डन, जीएमसी के सामने खाली पड़ी जमीन चिह्नित

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने भूविज्ञान एवं खनिकर्म विभाग के निदेशक को निष्पादन एजेंसियों को पर्याप्त निर्माण सामग्री उपलब्ध करवाने को कहा। बता दें की 58.25 किलोमीटर, फोरलेन रिंग रोड सांबा जिले में जम्मू-पठानकोट राष्ट्रीय राजमार्ग के राया मोड़ से शुरू होती है और जम्मू-उधमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर जगती से जुड़ती है। इस दौरान उनके साथ जिला उपायुक्त जम्मू, सांबा और एनएचएआई विभाग के अधिकारी मौजू रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें