फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांच बड़ी खबरें: जमात-ए-इस्लामी के कई ठिकानों पर एनआईए की छापेमारी, तीन दिन बाद यातायात के लिए फिर खुला मुगल रोड

Wed, 27 Oct 2021 04:35 PM IST
करिश्मा चिब न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने घाटी में कई जगहों पर छापा मारा। इससे पहले 22 अक्तूबर को एनआईए ने जम्मू-कश्मीर के छह जिलों में छापा मारा था। वहीं कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाला मुगल रोड तीन दिनों के उपरांत एक बार फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। साथ ही उच्च न्यायालय ने मामले को आगे की सुनवाई के लिए 23 दिसंबर को सूचीबद्ध किया। मुफ्ती ने अपनी याचिका में कहा कि उन्हें पीएमएलए के प्रावधानों के तहत ईडी से समन मिला है।
विज्ञापन
jammu kashmir top news - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार सुबह पूरे कश्मीर में कई स्थानों पर आतंकी फंडिंग मामले में प्रतिबंधित जमात-ए-इस्लामी (जेईआई) से जुड़े लोगों के आवास पर छापे मारे। यह छापेमारी 8 और 9 अगस्त को श्रीनगर, बडगाम, गांदरबल, बारामूला, कुपवाड़ा, बांदीपोरा, अनंतनाग, शोपियां, पुलवामा, कुलगाम, रामबन, डोडा, किश्तवाड़ और राजौरी जिले में आतंकवाद विरोधी एजेंसी के 61 छापे के क्रम में जारी है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


सर्दियों के मौसम में कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाला मुगल रोड बुधवार को तीन दिनों के एक बार फिर से यातायात के लिए खोल दिया गया है। बर्फबारी के बाद मुगल रोड को बंद कर दिया गया था। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग सर्दियों के दिनों में अक्सर बारिश और बर्फबारी के कारण कईं-कईं दिनों तक बंद रहता है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

दिल्ली हाईकोर्ट के समक्ष जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती द्वारा दायर याचिका को केंद्र सरकार ने सुप्रीम कोर्ट में स्थानांतरित करने की मांग की। इस याचिका में धन शोधन निवारण अधिनियम, 2002 (पीएमएलए) के अधिकार को चुनौती दी गई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन


गुजरात के आतंकवाद निरोधी दस्ते (एटीएस) ने भुज में तैनात सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के एक जवान कथित तौर पर पाकिस्तान के लिए जासूसी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। वह पड़ोसी देश को गुप्त और संवेदनशील जानकारी व्हाट्स एप पर उपलब्ध कराता था। जवान की शिनाख्त राजोरी के सरोला गांव निवासी मोहम्मद सज्जाद के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....

अगले साल के सितंबर-अक्तूबर माह तक प्रतिष्ठित राज्य कैंसर संस्थान (एससीआई) को शुरू करने की तैयारी की जा रही है। केंद्र प्रायोजित 120 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित इस संस्थान के शुरू होने जम्मू-कश्मीर और साथ लगते हिमाचल प्रदेश, पंजाब के कैंसर मरीजों को राहत मिल सकेगी। संस्थान को चरणबद्ध तरीके से शुरू करने के लिए फास्ट ट्रैक स्तर पर उपकरणों और श्रम शक्ति की उपलब्धता को सुनिश्चित बनाया जा रहा है। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.....
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें