फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छन्नी हिम्मत से सैनिक कॉलोनी तक हाईवे पर हटाया अतिक्रमण

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की क्षेत्रीय टीम ने शनिवार के छन्नी हिम्मत से सैनिक कॉलोनी तक हाईवे से अतिक्रमण हटाया। पुलिस के सहयोग से चलाए अभियान में दुकानों और घरों के आगे अवैध रूप से बनाए थड़े, पार्किंग और दीवारों को जेसीबी की मदद से गिराया गया।
विज्ञापन

इस दौरान करीब 30 स्थानों से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। प्राधिकरण की तरफ से जम्मू जिले में कुंजवानी से सिद्दड़ा हाईवे तक राष्ट्रीय राजमार्ग की भूमि पर हुए अतिक्रमण की विस्तृत जानकारी डीसी प्रशासन को सौंपी गई है।
------
183 जगहों से हटाया जाना है अतिक्रमण
अधिकारियों के अनुसार 183 जगहों से अतिक्रमण हटाया जाना है। ऐसे में यह अभियान आगामी दिनों में भी जारी रहेगा। प्राधिकरण के क्षेत्रीय अधिकारी रोहिन गुप्ता का कहना कि हाईवे पर अतिक्रमणकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। तय नियमों के तहत प्रशासन के सहयोग से अतिक्रमण को हटाने का काम आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन

----
बिना नोटिस कार्रवाई पर स्थानीय लोगों ने जताई आपत्ति
कार्रवाई के दौरान कई स्थानीय दुकानदारों ने कहा कि बिना नोटिस दिए तोड़फोड़ की गई है। कारण बताओ नोटिस जारी किया जाना चाहिए था, ताकि लोग अपनी स्थिति को साफ कर पाते। बता दें कि प्राधिकरण ने बीते वीरवार को भी कुंजवानी में नेशनल हाईवे पर अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ कार्रवाई कर अवैध ढांचों को ध्वस्त किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें