फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महाराजा हरि सिंह की जयंती पर घोषित हो छुट्टी

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। विलय दिवस पर जम्मू प्रोविंस पीपल्स फोरम के सदस्यों ने तवी नदी के पास महाराजा हरि सिंह की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर कार्यकारी अध्यक्ष एमएस कटोच ने महाराजा हरि सिंह की जयंती पर सरकारी अवकाश देने की मांग उठाई है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 2010 से विलय दिवस धूमधाम से मनाया जा रहा है। सबसे पहले फोरम ने ही इसका शुभारंभ किया था। उन्होंने कहा कि महाराजा हरि सिंह द्वारा रियासत के लिए किए गए प्रयासों को कभी भुलाया नहीं जा सकता है। इसी दिन प्रदेश भारत का अभिन्न अंग बना था। इसलिए उनकी जयंती पर सरकारी अवकाश की घोषणा होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि जेएंडके को भारत के साथ मिलाने के बाद विकास कार्य तेज गति से हुए। इस मौके पर अन्य सदस्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें