फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीडीसी सदस्य ने राष्टीय शिक्षक पुरस्कार विजेता संजीव शर्मा को किया सम्मानित

विज्ञापन
भूषण बराल ने किया राष्ट्रीय शिक्षक पुरस्कार विजेता संजीव शर्मा को सम्मानित
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। डीडीसी सदस्य भूषण बराल ने बुधवार को शिक्षक संजीव शर्मा को सपरिवार सम्मानित किया। उनका अपने घर में अभिनंदन कर शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि हमें बेहद खुशी है कि शिक्षक संजीव शर्मा को इस वर्ष का राष्ट्रीय पुरस्कार मिला है। उन्होंने क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
विज्ञापन

सनद रहे संजीव शर्मा रियासी के निवासी हैं। ज़ोन पौनी के दूरदराज प्राइमरी स्कूल इखनी में तैनात हैं। यहां वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं और पिछड़े वर्ग और क्षेत्र को शिक्षा दे रहे हैं। उनके प्रयास से इस स्कूल में बच्चों की संख्या 13 से 67 पहुंच गई है। डोगरी भाषा अकादमी के अध्यक्ष व साहित्यकार रोशन बराल ने कहा कि संजीव शर्मा इस पुरस्कार के सही हकदार थे। संजीव शर्मा शिक्षा के अलावा बच्चों के खेलकूद पर भी विशेष ध्यान दे रहे हैं। खासतौर से बच्चियों को कुश्ती जैसे खेल में आगे ला रहे हैं। राष्ट्रीय स्तर तक कुश्ती प्रतियोगिता में भाग ले रहे हैं। इसके अलावा पौधरोपण भी कर रहे हैं। इस मौके पर संजीव शर्मा और डीडीसी के परिवार के सदस्य भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें