जानीपुर इलाके में ड्यूटी के दौरान एक व्यक्ति से पैसे वसूलने के चलते उनके खिलाफ मामला दर्ज करके उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है। इसके साथ ही एसएसपी उत्तम चंद ने प्राथमिक जांच में तीनों को निलंबित कर दिया है। घटना वीरवार मध्यरात्रि की है।
जानीपुर में रहने वाले निर्मल भुईया ने जानीपुर थाने में शिकायत दर्ज करवाई कि 30 अप्रैल की आधी रात को उसकी झुग्गी में तीन पुलिस वाले जबरन घुस आए और उसके साथ बदतमीजी करने लगे।
ऐसा करने का कारण पूछा तो उन्होंने उससे पैसे मांगे, देने से इनकार किया तो 7000 रुपये उससे छीन लिए और चले गए। पीड़ित निर्मल ने उनकी फ्लाई गाड़ी 12 नंबर रूप नगर को ध्यान में रख लिया।
उन्होंने सारी घटना की जानकारी थाने में दी। वहां से मामला एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी के निर्देश पर कांस्टेबल रशपाल सिंह, कांस्टेबल दविंद्र सिंह और एसपीओ सज्जा अहमद के खिलाफ धारा 451/384 आरपीसी के तहत मामला दर्ज करवाया और तीनों को गिरफ्तार करवा दिया।
यही नहीं, मामले को काफी गंभीरता के साथ लेते हुए उन्होंने तीन पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया और मामले में जांच शुरू कर दी है। एसएसपी के मुताबिक इस तरह का अपराध कभी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।