फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुत्तों ने दो मासूमों को नोचकर मार डाला

Tue, 10 Mar 2015 01:05 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के लच्छीपोरा में सोमवार को लावारिस कुत्तों ने एक लड़की समेत दो छोटे बच्चों को काट खाया, जिससे उनकी मौत हो गई। इस घटना से गुस्साए लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।
विज्ञापन


लच्छीपोरा में दोपहर को आठ वर्षीय सोबिया अपने पड़ोस में रहने वाले दस साल के  इरफान के साथ खेल रही थी कि अचानक उन पर लावारिस कुत्तों ने धावा बोल दिया।

घटना स्थल पर पहुंचे लोगों ने कुत्तों को वहां से भगा कर दोनों को बड़ी मुश्किल से बचाया और तुरंत उन्हे नजदीक के अस्पताल पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


इस घटना की खबर इलाके में फैलते ही लोग सड़कों पर उतर आए और प्रदर्शन करने लगे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें