फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मैहर दर्शन कर लौट रहे दुकानदार की सड़क हादसे में मौत

Tue, 10 Mar 2015 01:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इलाहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
इलाहाबाद। मैहर दर्शन कर शहर पहुंचे दुकानदार प्रमिल कुमार (72) की रविवार रात कीडगंज में बांगड़ धर्मशाला के पास सड़क हादसे में मौत हो गई। प्रमिल कुमार बस से उतरकर अपने घर जाने के लिए पुल के पास किसी वाहन का इंतजार कर रहे थे। उसी दौरान किसी वाहन ने उनको कुचल दिया। राहगीरों ने बुजुर्ग को घायल देखा तो पुलिस को खबर दी। एंबुलेंस से उनको एसआरएन अस्पताल भेजा गया। उनकी रास्ते में ही मौत हो गई। अस्पताल पहुंचने पर उनको मृत घोषित कर दिया गया।
विज्ञापन


प्रमिल कुमार की सरस्वती घाट पर मां शारदा टेलीकॉम दुकान है। वह अतरसुइया में रहते थे। दो दिन पूर्व वह मैहर दर्शन करने के लिए गए थे। वह रविवार रात नैनी पुल पार करने के बाद बस से उतर गए थे। वह अपने घर के लिए सवारी वाहन का इंतजार कर रहे थे, उसी वक्त हादसा हुआ। उनको टक्कर मारने वाले वाहन को कोई देख नहीं पाया। उनकी मौत सिर पर गंभीर चोट आने तथा काफी खून बह जाने से हुई। प्रमिल कुमार ने विवाह नहीं किया था। वह अकेले ही रहते थे। खबर पाकर उनके भांजे राजू गुप्ता रात में अस्पताल पहुंच गए। सोमवार को पोस्टमार्टम के बाद शव भांजे को सौंप दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें