फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-कश्मीर: बारामुला पुलिस ने नकली सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया, तीन गिरफ्तार

Mon, 15 Nov 2021 02:59 PM IST
प्रशांत कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

बारामुला पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपी बारामुला के रहने वाले हैं।

 
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कश्मीर घाटी के बारामुला में पुलिस ने फर्जी सिम कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ किया है। रैकेट से जुड़े तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इनके कब्जे से आपत्तिजनक सामग्री जिसमें सिम कार्ड के साथ मोबाइल फोन, इलेक्ट्रॉनिक गैजेट और दस्तावेज बरामद किए गए हैं।

विज्ञापन

यह भी पढ़ें- दरियादिली: अपने अंतिम संस्कार के लिए बुर्जग ने जोड़े थे एक लाख रुपये जो हुए चोरी, फिर सुर्खियों में आई खाकी    
विज्ञापन


आरोपियों की पहचान ओवैस फारूक वाजा पुत्र फारूक अहमद वाजा निवासी मोहल्ला जामिया बारामुला, सुहैल अजीज मीर पुत्र अब्दुल अजीज निवासी सुहैल कॉलोनी बारामुला और जावेद अहमद कांजवाल पुत्र अब्दुल अहमद निवासी जलाल साहिब के रूप में हुई है। इस गिरोह पर जाली दस्तावेज जुटा कर सिम कार्ड जारी करने का आरोप है। पुलिस ने बारामुला थाने में यूए (पी) एक्ट और आईपीसी की धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें