फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दक्षिण कश्मीर में पूर्व मंत्री के

विज्ञापन
विज्ञापन
श्रीनगर। दक्षिणी कश्मीर के अनंतनाग जिले के दमहाल खुशिपोरा में स्थित कांग्रेस के पूर्व मंत्री पीरजादा मोहम्मद सईद के घर पर तैनात सुरक्षाकर्मी ने घर में घुस रहे एक शख्स को दबोचा लिया। जबकि उसके अन्य साथी मौके से फरार हो गए। कांग्रेस ने इसे गंभीर मसला बताते हुए सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन

मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की दे रात को कुछ अज्ञात लोगों ने पीरजादा के घर में घुसने की कोशिश करने लगे। इस दौरान वहां तैनात सीआरपीएफ के जवान ने उनमें से एक को धर दबोचा जबकि बाकी भाग निकले। पकड़े गए व्यक्ति को बाद में पुलिस के हवाले कर दिया गया। उससे पूछताछ की जा रही है। अभी यह स्पष्ट नहीं हो सका है कि वे लोग कांग्रेस नेता के घर में किस इरादे से घुसना चाह रहे थे।
कांग्रेस प्रवक्ता ने इस घटना पर बयान जारी की मामले को गंभीर बताते हुए इसकी जांच कराने की मांग की। उन्होंने कहा कि फिलहाल गिरफ्तार किया गया शख्स अच्छाबल थाने में है। उसकी शिनाख्त अभी नहीं बताई गई है। उन्होंने पुलिस के आला अधिकारियों से मांग की है कि सुरक्षा और बढ़ाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें