मढ़न/संभल। योगी सरकार जहां सरकारी जमीन पर सूखे पड़े तालाबों को सफल बनाने का काम कर रही हैं। वहीं असमोली के मालपुर मिलक में भू-माफिया तालाब की जमीन पर कब्जा कराकर सरकार की आंखों में धूल झोंकने का प्रयास कर रहे हैं। खसरा में दर्ज तालाब पर भूमाफियाओं प्लॉटिंग करने का प्रयास कर रहे हैं। ग्रामीणों ने इसके विरोध जमकर हंगामा किया। अब अधिकारियों से मिलकर शिकायत करेंगे।
असमोली थाना क्षेत्र के मालपुर मिलक गांव में आबादी के बाहर सरकारी जमीन पड़ी हुई हैं। ग्रामीणों के मुताबिक लगभग 100 साल से भी ज्यादा सारे गांव का पानी तालाब में जा रहा है। ये भूमि जलमग्न है। भू-माफियाओं ने राजस्व विभाग से सांठगांठ कर श्रेणी में परिवर्तन करा लिया।
इसके बाद तालाब की जमीन पर प्लाटिंग किए जाने का प्रयास है। ग्रामीणों ने बताया कि इस तालाब में गांव के पशु-पक्षी पानी पीते रहे हैं। दो दिन पहले ग्रामीणों को तालाब के बेचने की जानकारी हुई। तो ग्रामीण दंग रह गए। वे इसका विरोध कर रहे हैं। इसे लेकर कई लोगों ने गांव में प्रदर्शन किया है। उन लोगों का घेराव किया जो तालाब पर कब्जा करने आए थे।