फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में बच्चे की मौत, मां और बहन की हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन
सांबा। जिला के रख अंब टाली क्षेत्र स्थित सिडको फेज दो में काम करने वाले एक श्रमिक के बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई, जबकि पत्नी और बेटी की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार जय प्रकाश निवासी बिहार के परिवार के तीन सदस्य संदिग्ध परिस्थितियों में बीमार हो गए। उन्हें दस्त व उल्टियां होने लगीं। इस पर उन्हें जिला अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल से दवा लेने के बाद सभी घर लौट गए।
इसी बीच उनकी हालत फिर से बिगड़ने लगी। इस पर उन्हें दोबारा से अस्पताल में भर्ती करवाया गया। इस दौरान पांच वर्षीय प्रिंस की मौत हो गई। जय प्रकाश की 8 वर्षीय बेटी आशु व पत्नी शारदा देवी की हालत भी गंभीर बनी हुई है। देर शाम तक जांच जारी थी। डॉक्टरों के अनुसार कोई जहरीली चीज निगलने या फिर फूड प्वॉइजनिंग कारण हो सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें