फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्थायी करने की मांग जलशक्ति विभाग के कर्मियों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
अखनूर। जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों ने वीरवार को विभाग के परिसर में स्थायी करने की मांग पर प्रदर्शन किया। इस दौरान जमकर नारेबाजी की। संगठन के अध्यक्ष दीपक गुप्ता ने कहा कि जलशक्ति विभाग के अस्थायी कर्मियों की सरकार अनदेखी कर रही है। सरकार अस्थायी कर्मियों को स्थायी करने पर ध्यान नहीं दे रही है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अस्थायी कर्मचारियों को उम्मीद जगी थी कि शायद अब उन्हें स्थायी किया जाएगा। लेकिन कर्मियों को निराशा हाथ लगी। उन्होंने कहा कि अस्थायी कर्मियों की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उन्हें परिवार की जरूरतों को पूरा करने में दिक्कतें आ रही हैं।
प्रदर्शन के दौरान सरकार से मांग की कि जल्द से जल्द सभी कर्मियों को स्थायी किया जाए। प्रदर्शन के दौरान भानू प्रताप सिंह, कस्तूरी लाल, सुभाष चंद्र, राकेश शर्मा, पवन कुमार, पूरन चंद, अर्जुन चौधरी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें