जम्मू। शहर के सतवारी क्षेत्र में मंगलवार रात अज्ञात लोगों ने कुछ जगहों पर आतंकी समर्थन वाले पोस्टर चस्पा किए हैं। इन पोस्टरों को सोशल मीडिया पर भी वायरल किया है। हालांकि पुलिस जांच में कहीं पर भी कोई पोस्टर नहीं मिला है। जानकारी के अनुसार पोस्टर में लिखा था कि हुर्रियत नेता अली शाह गिलानी के मरने के बाद भी आजादी की लड़ाई जारी रहेगी। एक पोस्टर मुख्य रोड पर नरवाल पेन के पास पीर बाबा की मजार के बाहर दीवार पर लगा हुआ था, जबकि दूसरे पोस्टर की लोकेशन का पता नहीं चल पाया है। पुलिस का कहना है कि जिन जगहों पर पोस्टर लगे थे, उसका पता नहीं चल पाया। कोई पोस्टर नहीं मिला है।
------
नशीले पदार्थ के साथ महिला पकड़ी
जम्मू। छन्नी पुलिस ने गांजा के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से 900 ग्राम गांजा बरामद किया है। आरोपी सुनीता बिहार की रहने वाली है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।