कश्मीर संभाग में कोरोना के मामलों में एक बार फिर तेजी आ रही है। शुक्रवार को प्रदेश में 148 नए संक्रमित मिले जिसमें 120 लोग सिर्फ कश्मीर से हैं। इसमें भी 66 मामले श्रीनगर के हैं। इसको देखते हुए श्रीनगर जिला प्रशासन ने शहर के छह वार्डो में अगले दस दिन के लिए कर्फ्यू लगा दिया है। डीआरडीओ अस्पताल श्रीनगर में एक संक्रमित मरीज की मौत भी हुई है। जम्मू संभाग के राजोरी जिले में आठ छात्रों सहित 14 लोग संक्रमित पाए गए हैं।
यह भी पढ़ें-
शहीद के पिता की दर्द भरी दास्तां: बेटे की तलाश में रोज फावड़ा लेकर निकलता था, कई कब्रें खोद डालीं, फिर...
श्रीनगर में कुल संक्रमितों में 57 स्थानीय स्तर के हैं। इसी जिले में सबसे अधिक 783 सक्रिय मामले हैं। जम्मू संभाग के जिला उधमपुर, कठुआ, सांबा, किश्तवाड़, पुंछ में कोई संक्रमित मामला नहीं मिला। संभाग के सभी जिलों प्रत्येक में 10 से नीचे नए मामले मिले। जिला जम्मू में छह मामले मिले। कश्मीर संभाग के बारामुला में 17 संक्रमित मामले मिले। इस बीच श्रीनगर के जिला आपदा प्रबंधन के अध्यक्ष मोहम्मद एजाज असद की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि जिला पिछले 24 दिनों में जम्मू-कश्मीर में कुल मामलों का लगभग 70 प्रतिशत रिपोर्ट कर रहा है।
यह भी पढ़ें-
उड़ी में 2016 दोहराना चाहते थे आतंकी: भनक लगते ही जवानों ने संभाला मोर्चा, पढ़ें दहशतगर्दों के खात्मे की कहानी
इन इलाकों में कर्फ्यू
श्रीनगर के जड़ीबल के वार्ड नंबर 55 हब्बल, वार्ड नंबर 56 आलमगरी बाजार, वार्ड 63 काठी दरवाजा, लाल बाजार के वार्ड 59, लाल बाजार, वार्ड 60 बोटशाह मोहल्ला और वार्ड 61 उमर कॉलोनी में कोरोना कर्फ्यू लागू किया गया है।