फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

परगवाल में दो लोग कोरोना संक्रमित मिले

विज्ञापन
शिनह कस्बे के वार्ड नंबर 3 में हेल्थ वर्कर लोगों की जांच करने जाते हुए - फोटो : RSPURA
विज्ञापन
परगवाल। सीमा क्षेत्र परगवाल में शनिवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम ने अपने अभियान को जारी रखते हुए लोगों के कोरोना टेस्ट किए। नायब तहसीलदार संसार सिंह के नेतृत्व में बनी टीम ने मुख्य बाजार पहुंचकर दुकानदारों के कोरोना टेेस्ट किए। इस दौरान कुछ दुकानदार कोरोना टेस्ट से बचते दिखे।
विज्ञापन

नायब तहसीलदार ने हर एक दुकान पर पहुंच कर दुकानदारों को समझाया और कहा कि जब तक सभी का सहयोग नहीं मिलेगा तब तक कोरोना से मुक्ति नहीं मिलेगी। इसके बाद दुकानदारों ने टेस्ट कराए। इस मौके पर कुल 135 लोगों के कोरोना टेस्ट हुए, जिसमें दो लोग संक्रमित पाए गए। संक्रमितों में एक सरकारी स्कूल का अध्यापक और एक दुकानदार बताया जा रहा है। संक्रमितों को होम क्वारंटीन कर दिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम का कहना था कि वह आगे भी इसी तरह अपने अभियान को जारी रखेंगे।
वार्ड-3 कंटेनमेंट जोन घोषित
बिश्नाह। वार्ड-3 में कोरोना संक्रमित के मामले पाए जाने के बाद उपायुक्त अंशुल गर्ग द्वारा इस वार्ड को कंटेनमेंट जोन घोषित कर दिया गया है। पुलिस प्रशासन ने इस वार्ड में तारबंदी कर दी है। स्वास्थ्य विभाग के कर्मियों द्वारा इस वार्ड में जांच की गई और म्यूनिसिपल कमेटी ने पूरे वार्ड को सैनिटाइज कराया। संवाद
विज्ञापन

अखनूर और ज्यौड़ियां में मिले नौ संक्रमित
अखनूर। कोविड टेस्टिंग में अखनूर और ज्यौड़िया में 119 में से नौ लोग संक्रमित पाए गए हैं। यह तीसरी कोरोना लहर में सबसे ज्यादा एक दिन में संक्रमित का आंकड़ा है। शनिवार को अखनूर में 78 और ज्यौड़िया में 41 टेस्टिंग की गई। इसमें नौ लोग संक्रमित मिले। दूसरी ओर प्रशासन द्वारा टेस्टिंग करने के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है। कोरोना महामारी को रोकने के लिए प्रशासन ने बिना मास्क घूमने वालों पर कार्रवाई करके जुर्माना किया जा रहा है। लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें