बोनियार में ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। जिसमें 30 टीमों ने भाग लिया। फाइनल मैच में बीएससीसी बोनियार ने 76 रन से जीत दर्ज की।
कश्मीर के बोनियार में शहीदों के सर्वोच्च बलिदान की स्मृति में और युवाओं के प्रयासों को दिशा देने के लिए पीर पंजाल ब्रिगेड के तत्वावधान में टी -20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आयोजन किया गया। टूर्नामेंट में स्थानीय और संभाग के कई जिलों के युवाओं की बड़ी संख्या में भागीदारी देखी गई।
विज्ञापन
ब्रिगेडियर राजिंदर सिंह टी-20 क्रिकेट टूर्नामेंट का आगाज 26 अक्टूबर को हुआ था। जिसमें बोनियार तहसील के विभिन्न क्षेत्रों से कुल 480 खिलाड़ियों, पांच अधिकारियों और 30 कोचों के साथ कुल 30 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट में कुल 23 मैच खेले गए। फाइनल मैच बीएससीसी बोनियार और नंबला स्टार्स के बीच खेला गया, जिसे बीएससीसी बोनियार ने 76 रन से जीत लिया। टूर्नामेंट में टीमों के प्रदर्शन को देखने और प्रेरित करने के लिए स्थानीय दर्शकों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।