फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उपलब्धि: पहले प्रयास में डॉ. मल्लिका ने पास की इएसएआईसी की परीक्षा

Sun, 07 Nov 2021 05:35 PM IST
अरविन्द ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, मंडी

सार

मल्लिका कौशल हिमाचल प्रदेश पीएमटी में भी टॉपर रह चुकी हैं। वह एम्स दिल्ली में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर हैं। 
विज्ञापन
डॉ. मल्लिका कौशल - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मंडी शहर के मोती बाजार की डॉ. मल्लिका कौशल ने इएसएआईसी (यूरोपियन सोसाइटी ऑफ एनेस्थिसियोलॉजी एंड इंटेंसिव केयर) की इंटरनेशनल परीक्षा पहले ही प्रयास में पास कर ली है। डॉ. मल्लिका कौशल इन दिनों दिल्ली एम्स में कार्यरत हैं। मल्लिका कौशल ने पहले ही प्रयास में 80 में से 73 नंबर हासिल किए हैं। यह टेस्ट बेल्जियम के ब्रसेल्स शहर में हुआ।

विज्ञापन


पहले यह ऑफलाइन होना था, मगर कोविड के चलते 6 नवंबर को यह ऑनलाइन माध्यम से हुआ। परीक्षा पास करने के साथ ही यूरोप में फेलोशिप के लिए भी दरवाजे खुल गए हैं। डॉ. मल्लिका कौशल सेवानिवृत्त चीफ इंजीनियर नवीन कुमार कौशल और भारतीय स्टेट बैंक में कार्यरत सुनीता शर्मा की बेटी हैं। मल्लिका कौशल हिमाचल प्रदेश पीएमटी में भी टॉपर रह चुकी हैं। वह एम्स दिल्ली में सीनियर रेजीडेंट डॉक्टर हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें