फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे को ऑल वैदर बनाएगी बनिहाल काजीगुंड टनल

Mon, 11 Feb 2019 11:21 AM IST
Pranjal Dixit न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जम्मू

सार

  • 73 फीसदी काम पूरा, लंबी हाइवे टनल के मामले में राष्ट्र एक और कीर्तिमान करेगा स्थापित
  • रियासत में चिनैनी नाशरी के बाद दूसरी सबसे लंबी टनल होगी 
विज्ञापन
नेशनल हाईवे उधमपुर - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जम्मू-कश्मीर में जरा सी बर्फबारी, बारिश व भूस्खलन से जम्मू-श्रीनगर नेशनल हाइवे आए दिन बंद होने के सिलसिले को बनिहाल काजीगुंड हाइवे टनल ब्रेक लगाएगी। हालांकि अभी टनल का निर्माण कार्य 73 फीसदी तक पूरा हुआ है। नेशनल हाइवे अथारिटी आफ इंडिया के अधिकारियों की माने तो इस साल के अंत तक टनल राष्ट्र को समर्पित की जा सकती है। 
विज्ञापन


आधिकारिक सूत्रों की मानें तो 8.5 किलोमीटर लंबी बनिहाल काजीगुंड टनल जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे को आल वेदर बनाने में बड़ी मददगार साबित होगी। इसकी वजह यह है कि जवाहर टनल के अलावा बनिहाल और काजीगुंड के पास ही अक्सर पस्सियां गिरने या भूस्खलन की आशंका बनी रहती है। 

टनल बनने से वाहन आराम से निकल पाएंगे और खास बात यह रहेगी कि बनिहाल और काजीगुंड के बीच की दूरी भी नई सुरंग की वजह से करीब 16 किलोमीटर कम हो जाएगी। इससे ईधन की बचत के साथ साथ जम्मू से श्रीनगर के बीच की दूर भी कम होने से यहां आने वाले लोगों को लाभ मिलेगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

9.5 किलोमीटर लंबी है चिनैनी-नाशरी टनल
जम्मू श्रीनगर नेशनल हाइवे पर ही चिनैनी नाशरी टनल करीब साढ़े नौ किलोमीटर लंबी हैं और इसे देश की सबसे लंबी हाइवे टनल भी कहा जाता है। 

"बनिहाल काजीगुंड हाइवे टनल करीब 73 फीसदी पूरी कर ली गई है। बारिश, बर्फबारी के चलते काफी कुछ सुस्त हुआ है। मौसम साफ होने पर इसमें तेजी आएगी। तय शेड्यूल के अनुसार टनल का निर्माण कार्य इसी साल पूरा होना है।"-हेमराज, क्षेत्रीय निदेशक नेशनल हाइवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया  
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें