सांबा। शराब की अवैध तरीके से बिक्री के खिलाफ अभियान तेज करते हुए पुलिस ने क्षेत्र में एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से शराब की 52 बोतल बरामद की है।
एसएसपी के अनुसार पुलिस पार्टी ने सिडको चौक में वाहन की जांच के दौरान एक मोटरसाइकिल सवार को जांच के लिए रोका। वह मानसर मोड़ की ओर जा रहा था। तलाशी लेने पर उसके पास से 52 बोतल शराब बरामद हुई। तस्कर की पहचान रमन कुमार निवासी तैथ नूड तहसील और जिला सांबा के रूप में हुई। संवाद