फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लद्दाख : फुनचोक स्टेंजिन बने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष, सांसद जाम्यांग सीरिंग का लेंगे स्थान 

Sun, 09 Jan 2022 09:33 PM IST
विमल शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फुनचोक स्टेंजिन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भाजपा का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। वह वर्तमान सांसद जाम्यांग सीरिंग नाम्ग्याल का स्थान लेंगे। 
विज्ञापन
भाजपा। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा ने फुनचोक स्टेंजिन को केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख में भाजपा इकाई का अध्यक्ष नियुक्त किया है। स्टेंजिन को जाम्यांग सीरिंग नाम्ग्याल के स्थान पर अध्यक्ष का दायित्व सौंपा गया है। जाम्यांग जोकि लद्दाख से सांसद भी हैं वह जुलाई 2020 से भाजपा के अध्यक्ष का पदभार भी संभाल रहे थे। वहीं स्टेंजिन अभी तक लद्दाख प्रदेश में भाजपा के उपाध्यक्ष पद पर थे। वह इससे पूर्व लद्दाख स्वायत्त पहाड़ी विकास परिषद लेह के कार्यकारी काउंसलर भी रह चुके हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें