फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खूनी नाला में ट्रेलर ट्रक खाई में गिरा, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बुधवार तड़के रामबन के खूनी नाला इलाके में एक ट्रेलर ट्रक गहरी खाई में गिर गया। जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मिली जानकारी के अनुसार ट्रक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरा था।
विज्ञापन

ट्रक में लोहे के बिजली के खंभे लदे थे, जो जम्मू से कश्मीर की ओर जा रहा था। चालक वाहन की गति पर नियंत्रण नहीं कर सका, जिससे ट्रेलर ट्रक खूनी नाले में एक खाई में जा गिरा। हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्वयंसेवकों की मदद से बचाव कार्य चलाया।
चालक के शव को खाई से निकाल कर पहचान कराई। कानूनी औपचारिकता के लिए शव पीएचसी रामसू भेजा। पुलिस ने चालक की पहचान कालविंदर सिंह पुत्र सतनाम सिंह निवासी मोहौलिया विरान खुटार शाहजहांपुर, उत्तर प्रदेश के रूप में की है। थाना प्रभारी रामसू नजीर अहमद ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें