फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बनिहाल के पास हाईवे पर टवेरा टैक्सी खाई में लुढ़की, तीन यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
रामबन। जम्मू-श्रीनगर राष्ट्रीय राजमार्ग पर शालगरी चमलवास इलाके के निकट सोमवार सुबह एक टवेरा कार सड़क से फिसल कर खाई में गिर गई। इस हादसे में तीन लोग घायल हो गए।
विज्ञापन

पुलिस सूत्रों के अनुसार जम्मू से श्रीनगर की ओर जा रही एक टवेरा कार (पीबी01-5574) शालगरी चमलवास क्षेत्र के पास चालक के नियंत्रण से बाहर होकर खाई में लुढ़क गई। परिणामस्वरूप इसमें सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। सूचना मिलने पर पुलिस और एनजीओ बनिहाल के स्वयंसेवक मौके पर पहुंचे, और बचाव अभियान शुरू किया।
घायलों को फौरन उपचार के लिए उपजिला अस्पताल बनिहाल पहुंचाया गया। अंतिम रिपोर्ट आने पर उनकी हालत खतरे से बाहर बताई गई। घायलों की पहचान लाल खान पुत्र गौहर अली, मुश्ताक अहमद पुत्र मोहम्मद हुसैन और सरफराज अहमद पुत्र मोहम्मद रफीक सभी निवासी उड़ी बारामूला कश्मीर के रूप में हुई है। हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया है। इस सिलसिले में पुलिस थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें