फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूटी-बाइक की टक्कर में दो लोग घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। जम्मू-अखनूर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बाइक और स्कूटी में टक्कर होने से दो लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। उन्हें पुलिस की मदद से जीएमसी जम्मू रेफर किया गया है। घायलों की पहचान स्कूटी चालक विनोद कुमार पुत्र राम दास निवासी शक्ति नगर (जम्मू) और बाइक चालक सचिन शर्मा पुत्र द्वारिका नाथ निवासी लंबेड़ी, सुरनकोट (पुंछ) के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार दोपहर के समय जम्मू-अखनूर हाईवे पर बटेड़ा में अखनूर से जम्मू की ओर जा रही स्कूटी (जेके 02 सी एस 5058) की जम्मू से अखनूर की ओर जार रही बाइक (जेके 11 बी 0356) की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जीएमसी जम्मू पहुंचाया गया, जहां पर उनका उपचार जारी है। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें