फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगरोटा में बोलेरो पलटी, चालक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। नगरोटा के पास तेज रफ्तार बोलेरो कार पलटने से चालक की मौत हो गई है। मृतक की पहचान रणवीर सिंह निवासी सतवारी के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार शुक्रवार को दोपहर एक बजे नगरोटा बाजार- समाधि मोड़ पर तेज रफ्तार बोलेरो कार अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में चालक की मौत हो गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि कार में सवारियां नहीं थीं। हादसे के बाद अन्य वाहन चालकों ने जैसे ही हादसा हुआ तो अन्य वाहन चालक रुके और घायल को कार से निकालने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस और एंबुलेंस को फोन किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कार्रवाई आरंभ की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें