उप राज्यपाल मनोज सिन्हा ने 100 करोड़ टीकाकरण के लिए वैज्ञानिकों, डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग के लिए बधाई दी है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के सक्षम नेतृत्व में टीकाकरण अभियान ने कोविड के खिलाफ लड़ाई में मील का पत्थर हासिल किया है। इसके साथ आत्मनिर्भर भारत मिशन को मजबूती मिली है।