फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग से सावधान: श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड ने जारी की एडवाइजरी

Sat, 05 Mar 2022 12:52 PM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, जम्मू

सार

हेलिकॉप्टर टिकट की बिक्री का विशेष अधिकार केवल श्राइन बोर्ड के पास ही है। बोर्ड ने  फर्जी ट्रेवल एजेंटों से सावधान रहने की अपील की है।
विज्ञापन
Vaishno Devi - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्री माता वैष्णो देवी श्राइन बोर्ड को गैर कानूनी ढंग से ट्रेवल एजेंटों की ओर से यात्रियों को कटड़ा-सांझीछत और इसी रूट की वापसी की हेलिकॉप्टर टिकट बुकिंग करने की शिकायतें मिल रही हैं। इसके लिए विभिन्न वेबसाइटों के माध्यम से वैष्णो देवी के यात्रियों को विशेष पैकेज के ऑफर दिए जा रहे हैं। श्राइन बोर्ड ने इन फर्जी ट्रेवल एजेंटों से यात्रियों को सावधान रहने के लिए कहा है। यात्रियों को बोर्ड की अधिकारिक वेबसाइट पर ही बुकिंग करवाने के लिए कहा गया है।

विज्ञापन


श्राइन बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी रमेश कुमार ने बताया कि कई वेबसाइट और ट्रेवल पोर्टल पर फर्जी हेलिकॉप्टर टिकट बुक करने की शिकायतें मिल रही हैं। इस बारे में जम्मू-कश्मीर पुलिस की अपराध और साइबर शाखा में पहले भी मामला दर्ज है, जिसकी जांच की जा रही है। उन्होंने तीर्थ यात्रियों से अपील की है कि हेलिकॉप्टर टिकट की बिक्री का विशेष अधिकार केवल श्राइन बोर्ड के पास ही है। बोर्ड ने किसी भी एजेंसी, एजेंट या व्यक्ति को यह अधिकार नहीं दिया है।

आधिकारिक वेबसाइट से ही टिकट की बुकिंग करवाने की सलाह
अधिकारी ने कहा कि श्राइन बोर्ड की ओर से दी जा रही किसी भी प्रकार की सेवा के लिए बोर्ड खुद सक्षम है और यात्री उनकी वेबसाइट से ही टिकट की बुकिंग करवाएं। इस मामले में जो भी आरोपी पाया गया, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। यात्रियों को जागरूक करने के लिए बोर्ड की ओर से अभियान भी शुरू किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें