फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर शहर में चरमराई यातायात व्यवस्था

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। रक्षाबंधन के दिन शहर में यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित रही, जिसके कारण शहरवासियों को दिन भर परेशानियों का सामना करना पड़ा। पुलिस ने भी यातायात व्यवस्था को सुधारने का हर संभव प्रयास किया, लेकिन इसमें पूरी तरह से कामयाबी नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

रक्षाबंधन को लेकर सैकड़ों की संख्या में लोग निजी वाहन लेकर बाजार व अन्य स्थानों के लिए निकले थे और जब यह सैैंकड़ों वाहन शहर के अंदर पहुंचे तो यातायात व्यवस्था बुरी तरह से प्रभावित हो गई। निजी वाहनों की संख्या इतनी अधिक थी कि धार रोड, पुराने राजमार्ग, कोर्ट रोड, सैला तालाब, गोल मार्केट, मेन बाजार, मुखर्जी बाजार व शहर के विभिन्न हिस्सों में सुबह 11 बजे के बाद जाम लगना शुरू हो गया और इसके बाद शाम सात बजे तक दिन में कई बार जाम लगा और इसके कारण लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
हर तरफ केवल वाहनों के हार्न का शोर सुनाई दे रहा था। कुछ स्थानों पर पुलिस के जवानों का तैनात किया गया था और जवान यातायात व्यवस्था को सुधारने का हर संभव प्रयास कर रहे थे, लेकिन उनको पूरी तरह से कामयाबी नहीं मिल सकी। धार रोड पर तो जाम के कारण यात्री वाहनों की आवाजाही भी बुरी तरह से प्रभावित हुई और यात्री वाहनों में सवार लोग अपने गंतव्य पर देरी से पहुंचे। बाजार में खरीदारी करने पहुंचे लोगों को भी जाम के कारण बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ा। बार बार जाम लगने का एक कारण बेतरतीब तरीके से पार्क किए गए वाहन भी थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें