फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सलाथिया चौक से नहीं हट सका वर्षों से चल रहा अवैध मेटाडोर स्टैंड

विज्ञापन
उधमपुर के सलाथिया चौक इलाके में अवैध रूप से चल रहा मेटाडोर स्टैंड - फोटो : UDHAMPUR
विज्ञापन
उधमपुर। सलाथिया चौक पर धार रोड किनारे चल रहे अवैध मेटाडोर स्टैंड को हटाने में प्रशासन को कामयाबी नहीं मिली है। जिला प्रशासन के निर्देशों के बावजूद मेटाडोर अब भी इसी चौक पर खड़ी हो रही हैं।
विज्ञापन

1 अक्तूबर को जिला प्रशासन ने स्टैंड को न्यू बस अड्डा पर स्थानांतरित करने का आदेश दिया था। दूसरे दिन पुलिस ने सभी मेटाडोर को वहां स्थानांतरित कर दिया। लेकिन, दो दिन बाद फिर से मेटाडोर स्टैंड सलाथिया चौक पर बन गया। चौक पर फिर से यातायात प्रभावित हो गया है। लोगों को आने जाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
सलाथिया चौक इलाके में धार रोड के किनारे करीब 25 वर्ष से अवैध मेटाडोर स्टैंड चल रहा है। इससे कई मार्गों के लिए मेटाडोर निकलती हैं। सड़क किनारे मेटाडोर के खड़े होने के कारण दिन भर यातायात प्रभावित होता है। इससे शहरवासियों को भी बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ता है। नगर परिषद के पार्षदों ने कई बार इसको हटाने का प्रस्ताव पारित किया और अध्यक्ष ने उपायुक्त को पत्र लिख कर इसको दूसरे स्थान पर स्थानांतरित करने की मांग की।
विज्ञापन

कई बार मांग करने के बाद जिला प्रशासन ने 1 अक्तूबर को लिखित आदेश जारी किया, जिसमें साफ लिखा गया कि सलाथिया चौक से मेटाडोर स्टैंड को न्यू बस अड्डा पर स्थानांतरित किया जाएगा। सलाथिया चौक पर कुछ मिनट के लिए यात्रियों को उतारने और चढ़ाने के लिए ही वाहन रुकेगा। दूसरे दिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सभी मेटाडोर को न्यू बस अड्डा स्थानांतरित कराया। साथ ही सबको सख्त निर्देश दिए कि कोई भी इस स्थान पर मेटाडोर खड़ी नहीं करेगा।
दो दिन तक तो सब ठीक से चलता रहा। लेकिन, तीसरे दिन फिर से सभी मेटाडोर सलाथिया चौक पर खड़ी हो गईं, और फिर से अवैध रूप से मेटाडोर स्टैंड बन गया। इसके बाद पुलिस ने भी कोई कार्रवाई नहीं की।
-----
जिला प्रशासन के लिखित आदेश में साफ लिखा गया था कि आदेश का पालन कराने का काम पुलिस, ट्रैफिक पुलिस और एआरटीओ को करना है। इनकी तरफ से इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया गया। इसी कारण फिर से प्रशासन के आदेश को नजरंदाज कर मेटाडोर सलाथिया चौक से शुरू हो गई हैं।
विज्ञापन

- विक्रम सलाथिया, पार्षद वार्ड 6
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें