फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोड में तेज रफ्तार ट्रक ने राहगीर को कुचला

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। शहर से पांच किलोमीटर दूर मोड इलाके में मंगलवार दोपहर को तेज रफ्तार में ट्रक ने राहगीर को कुचल दिया, जिसकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले कर चालक को गिरफ्तार कर लिया है। मृतक की पहचान अशोक कुमार (48) निवासी मोड के रूप में हुई है।
विज्ञापन

जानकारी अनुसार अशोक कुमार राशन लेकर हाईवे से पैदल घर लौट रहा था। इस दौरान जम्मू से श्रीनगर की तरफ जा रहे तेज रफ्तार ट्रक (जेके03एजी-5973) ने उसे चपेट में ले लिया। हादसे में उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेने के साथ ही चालक को भी गिरफ्तार कर लिया है। जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। मृतक के परिजनों ने बताया कि वह दिहाड़ी लगा कर परिवार का पालन पोषण करता था। उसके चार बच्चे हैं। वह राशन लेकर घर की तरफ लौट रहा था, तभी हादसे में उसकी मौत हो गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें