फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास प्लस योजना का लाभ नहीं मिलने से नाराज बश्ट और चलयाड़ पंचायत के लोगों ने आरडीडी विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/चिनैनी। प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना का लाभ न मिलने से नाराज ब्लॉक चिनैनी की बश्ट और चलयाड़ पंचायत के लोगों ने ग्रामीण विकास विभाग (आरडीडी) के खिलाफ प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे विधानसभा क्षेत्र चिनैनी व घोरडी के वरिष्ठ नेता जगदेव सिंह जग्गा ने कहा कि ग्रामीणों ने कुछ दिन पहले भी इस मामले को लेकर रोष जताया था। और, संबंधित विभाग से गरीबों के साथ इंसाफ करने की अपील की थी। लेकिन, चार दिन बीत जाने के बावजूद विभाग ने कोई कार्रवाई नहीं की है। परेशान ग्रामीणों के पास अब विभाग को नींद से जगाने के लिए प्रदर्शन करने के अलावा कोई रास्ता शेष नहीं है।
प्रदर्शन में शामिल बश्ट पंचायत के सरपंच सुरिंदर सिंह ने कहा कि पंचायत से प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना के तहत मामले विभाग के पास भेजे थे। लेकिन, आरडीडी विभाग ने सौ फीसदी मामले रद्द कर दिए हैं। इन दोनों पंचायतों में कच्चे घरों की बुरी हालत है। इसके बावजूद विभाग उन्हें पीएम आवास प्लस योजना का लाभ देने में आनाकानी कर रहा है। इससे मजबूर होकर विभाग के खिलाफ प्रदर्शन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

वहीं, जग्गा ने विभाग को चेतावनी दी कि जल्द कार्यप्रणाली में सुधार करे, अन्यथा विभाग के खिलाफ यह प्रदर्शन जारी रहेगा। जिले की हर पंचायत से लोग निकलेंगे और विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन करेंगे। इस मौके पर बश्ट और चलयाड़ पंचायत के सरपंच, नायब सरपंच और पंचों के अलावा ग्रामीण भी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें