फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनसीसी कैडेट्स और जवानों ने घंटों बहाया पसीना

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। स्वतंत्रता दिवस की परेड की रिहर्सल वीरवार को भी आयोजित की गई। शुक्रवार को आयोजित होने वाली फुल ड्रेस रिहर्सल के लिए जवानों और एनसीसी कैडेट ने कालेज के मैदान में घंटों तक अभ्यास किया। उमस भरी गर्मी की परवाह किए जाने जवान घंटों तक अभ्यास करते रहे। खेल शिक्षक भी इसमें सहयोग करते रहे।
विज्ञापन

गौरतलब है कि मंगलवार से डिग्री कालेज के मैदान में स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए रिहर्सल चल रही है। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में करीब नौ टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। इसके साथ कार्यक्रम बिना दर्शकों के आयोजित होगा। कार्यक्रम में सरकारी अधिकारियों और कर्मचारियों के अलावा कोई नहीं होगा। शुक्रवार को फुल ड्रेस का आयोजन होना है और फिर रविवार को स्वतंत्रता दिवस मनाया जाएगा। इसी को लेकर वीरवार को तीसरे दिन भी कालेजों के एनसीसी कैडेट और पुलिस, सीआरपीएफ, शेर-ए-कश्मीर पुलिस अकादमी और फारेस्ट प्रोटेक्शन फोर्स के जवानों ने सुबह नौ से दोपहर 12 बजे अभ्यास किया। अभ्यास करने के लिए खेल विभाग के शिक्षक व अधिकारी भी पहुंचे हुए थे।
वह लगातार जवानों और एनसीसी कैडेट को मार्च पास्ट के रूट की जानकारी दे रहे थे। इसके साथ तकनीकी जानकारी भी दी जा रही थी। स्वतंत्रता दिवस समारोह में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन वीडियो चला कर किया जाएगा। इसके लिए स्कूल व कालेजों के विद्यार्थियों ने अपने कार्यक्रम की वीडियों रिकार्डिंग कर ली है और इस रिकार्डिंग को कार्यक्रम के दौरान चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें