फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बारिश के बाद मग्योट मार्ग दलदल में तब्दील

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर/जिब। सरकारी दावों के विपरीत जिले के कई ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली, पानी और बेहतर सड़क जैसी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विशेषतौर पर बरसात में ग्रामीणों को खासी परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसी ही परेशानी इन दिनों दलदल में तब्दील हो चुकी मग्योट मार्ग पर देखने को मिल रही है।
विज्ञापन

यहां पर ग्रामीणों के वाहन लगातार धंस रहे हैं। आवाजाही को लेकर काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। बरसात के बाद सड़क की हालत इस कदर खराब हो चुकी है कि इसपर पैदल सफर करना भी मुश्किल हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि यह मग्योट को जाने वाली मुख्य सड़क है। इसे अभी तक पक्का नहीं किया गया है। जब भी बारिश होती है तो यह दलदल में तब्दील हो जाती है। कीचढ़ व फिसलन से वाहन रास्ते में ही फंस जाते हैं, जिन्हें निकालने में घंटों मशक्कत करनी पड़ती है।
स्थानीय निवासी मोहम्मद इकबाल, मुश्ताक मोहम्मद, पूर्ण चंद और पवन सिंह ने बताया कि क्षेत्रवासियों की तरफ से लंबे समय से सड़क को पक्का करने की मांग की जा रही है, लेकिन कोई भी सुध नहीं ले रहा है। हालांकि बीच में सड़क के कुछ हिस्से को पक्का किया गया है, लेकिन इससे उन्हें पूरी तरह से राहत नहीं मिली है। बारिश होने पर सड़क दलदल में तब्दील हो जाती है। इससे उन्हें आवाजाही को लेकर काफी ज्यादा दिक्कत का सामना करना पड़ता है। इसलिए प्रशासन से मांग है कि जल्द सड़क को पक्का कर राहत प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें