कटड़ा। धर्मनगरी में बुधवार मध्य रात्री से जारी अघोषित बिजली कटौती वीरवार को स्थानीय लोगों सहित देशभर से आए श्रद्धालुओं के लिए परेशानी का सबब बनी रही।
कस्बे के अधिकतर क्षेत्र में 12 से 14 घंटे तक बिजली बंद रही। जिसके कारण होटल, गेस्ट हाउस सहित धर्मशाला, आदि में रुके श्रद्धालुओं को गर्म पानी, आदि से वंचित होना पड़ा। दूसरी ओर पानी की सप्लाई भी प्रभावित रही। इस बारे में विद्युत विभाग के एईई केके शर्मा का कहना है कि जम्मू से आने वाली 33 केवी लाइन में खराबी आने के कारण और कटड़ा में जगह-जगह बिजली की तारें क्षतिग्रस्त होने के चलते व्यवस्था में रुकावट आई है। मगर, विभाग इसे ठीक करने में लगा हुआ है।
उधर, वीरवार को भी बिजली की आंख मिचौली का खेल दिन भर जारी रहा। स्थानीय लोगों के साथ यात्री लगातार परेशान होते रहे। जिसके चलते लोगों के व्यापार पर भी इसका खासा असर पड़ा है।