फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईवे पर गिरीं चट्टानें, साढ़े पांच घंटे बंद रहा आवागमन

विज्ञापन
विज्ञापन
चिनैनी। जम्मू-श्रीनगर हाईवे पर सोमवार देर रात पस्सी गिरने से साढ़े पांच घंटे तक आवागमन बंद रहा। हाईवे को खोलने से लिए संबंधित एजेंसी ने कार्य शुरू किए, जिसमें घंटों का वक्त लग गया। इसकी वजह से मंगलवार की सुबह करीब साढे़ नौ बजे हाईवे खोला जा सका। इस दौरान दोनों ओर से वाहनों की लबी लाइनें लग गईं। हाईवे खुलने के बाद भी जाम की स्थिति रही।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक सोमवार की देर रात करीब पौने चार बजे चिनैनी-उधमपुर के बीच पड़ते कामोड़ के निकट बड़ी-बड़ी चट्टानें गिर गईं, जिससे हाईवे बंद हो गया। हाईवे खोलने के लिए हाईवे निर्माण एजेंसी ने तुरंत कार्य शुरू करवाया तथा मशीनों के जरिए हाईवे खोलने का कार्य आरंभ हुआ। करीब साढे़ पांच घंटे बाद हाईवे को खोला गया और वाहनों की आवाजाही आरंभ करवाई। इस दौरान दोनों और से वाहनों की लंबी लाइनें भी लगी थीं। यातायात विभाग के डीएसपी हिम्मत सिंह ने कहा कि कामोड़ के पास चट्टानें गिरी थीं, जिन्हें हटाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें