फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रक खाई में गिरा, चालक गंभीर रूप से घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
डोडा। जम्मू से ठाठरी की ओर जा रहा सामान से लदा ट्रक मंगलवार की सुबह आठ बजे के आसपास जैसे ही डोडा-जम्मू राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित अस्सर के निकट मल्होरी नाला के पास पहुंचा, तो चालक ने नियंत्रण खो दिया। इससे वाहन 20 फुट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे की खबर मिलते ही वहां मौजूद अस्सर सेना कैंप की क्यूआरटी टीम के जवानों ने रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।
विज्ञापन

कड़ी मशक्कत के बाद चालक को खाई से निकालकर प्राथमिक उपचार दिया गया। इसके बाद एसोसिएटेड अस्पताल जीएमसी डोडा में भर्ती कराया गया। डॉक्टरों के अनुसार चालक की हालत खतरे से बाहर है। घायल चालक की पहचान समीर अहमद(23) निवासी गंगगोठा शिवा डोडा के रूप में हुई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें