फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्रीय गुणवत्ता सुनिश्चित प्रणाली में पीएचसी टिकरी को मिला प्रथम स्थान

विज्ञापन
विज्ञापन
उधमपुर। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र टिकरी को जम्मू-कश्मीर में केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता सुनिश्चित प्रणाली के लिए पहला स्थान मिला है। सरकार ने पीएचसी टिकरी को कुछ लक्ष्य दिए थे, जिनको पूरा करने के बाद पीएचसी को पहला स्थान का प्रमाणपत्र दिया गया।
विज्ञापन

2020 में पीएचसी टिकरी को कायाकल्प के लिए चुना गया था। इसके बाद केंद्र सरकार के राष्ट्रीय गुणवत्ता प्रणाली के लिए सर्वे शुरू हुआ। सर्वे में पीएचसी टिकरी को भी शामिल किया। इस पुरस्कार के लिए केंद्र की टीम ने पीएचसी में सुविधाएं बढ़ाने के लिए कुछ लक्ष्य निर्धारित किए। इन लक्ष्यों की पूरी सूची पीएचसी को सौंपी गई। इसको लेकर पीएचसी की टीम काम कर रही थी कि कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर सामने आ गई।
पीएचसी की टीम कोरोना संक्रमण को लेकर काम करने लगी। लेकिन, साथ ही सरकार के निर्धारित लक्ष्य को लेकर काम जारी रहा। फिर एक दिन केंद्र की टीम ने ऑनलाइन निरीक्षण का दिन निर्धारित किया। जब निरीक्षण किया गया तो टिकरी पीएचसी को जम्मू-कश्मीर में पहला स्थान मिला। इस पुरस्कार के तहत पीएचसी टिकरी को एक वर्ष तक कई तरह की सुविधाएं प्रदान की जाएंगी। पहला स्थान मिलने पर पीएचसी टिकरी की पूरी टीम बहुत खुश और उत्साहित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें