चिनैनी। पंचायत कित्थर के प्रेम मंदिर से मलगास व श्मशान घाट जाने वाला मार्ग लोगों के आवागमन में रोड़ा बनता है। मार्ग पथरीला और सिकुड़ा हुआ है, जिससे काफी संभलकर लोग आवाजाही करते है। कई बार मार्ग पर उगी घास से फिसलकर या पत्थर की ठोकर से गिर जाते हैं।
ग्रामीण कई बार मार्ग की हालत में सुधार की मांग उठा चुके हैं, मगर अब तक समस्या जस की तस है। पंचायत कित्थर के नायब सरपंच राजीव कुमार, रिंकू, रोहित, रविंद्र, आदि ने बताया कि मार्ग से हर रोज कारिया, मलगास, नारदा, करकूल के सैकड़ों लोग आवाजाही करते हैं। जबकि, कित्थर, चिरडी, धर्मथल, चमपयाड़ी के लोग इसी मार्ग से शव लेकर श्मशान जाते हैं, जिन्हें भारी समस्या से गुजरना पड़ता है।
उन्होंने बताया कि करीब एक किलोमीटर लंबा पैदल मार्ग होने के चलते कई बार लोग इसकी मरम्मत की मांग कर चुके हैं। जबकि, पथरीला व सिकुड़ा मार्ग और घास से पटा हुआ रास्ता लोगों के लिए दिक्कतें पैदा करता है। जिस कारण कई बार लोग गिरकर घायल भी हो जाते हैं। उन्होंने प्रशासन से मांग उठाई है कि प्रेम मंदिर से मलगास व शमशान घाट जाने वाले मार्ग की हालत में सुधार लाया जाए, ताकि लोग राहत पा सकें।
पथरीला, सिकूड़ा व घास से पटा प्रेम मंदिर से मलगास व शमशान घाट मार्ग:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR
पथरीला, सिकूड़ा व घास से पटा प्रेम मंदिर से मलगास व शमशान घाट मार्ग:- संवाद- फोटो : UDHAMPUR