कटड़ा। दिल्ली पब्लिक स्कूल कक्ड़याल में शुक्रवार को धूमधाम से मातृ दिवस मनाया गया। इस मौके स्कूल के विद्यार्थियों ने मां के विभिन्न रूपों के चित्र बनाएं। इसमें मुख्य अतिथि सीआरपीएफ की 126 बटालियन की असिस्टेंट कमांडेंट नीतू मिश्रा को शॉल के साथ ही पौधा देकर सम्मानित किया गया।
स्कूल की प्रिंसिपल मणिकर्णिका ने कहा कि मां के बिना परिवार या समाज को चलाना असंभव है। मां के बिना समाज पूरा कभी नहीं हो सकता। विभिन्न क्षेत्रों में नाम रोशन कर रहे बच्चों का श्रेय मां को जाता है। मां ही बच्चों की पहली गुरु होती है। इस मौके पर असिस्टेंट कमांडेंट 126 बटालियन मिश्रा ने कहा कि लड़का हो या लड़की सभी एक समान हैं। इस मौके पर स्कूल के विद्यार्थियों ने भी विचार रखे। सिम्मी शर्मा, मधु शर्मा आदि मौजूद रहे।