फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुधर पुल पर दो कारों में भिड़ंत, तीन जख्मी

Mon, 29 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, उध्ामपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू कश्मीर नेशनल हाईवे पर श्रीनगर से जम्मू जा रही एक एक कार का सामने से आ रहे एक अन्य से वाहन से दुधर पुल स्थित मोड़ पर भिड़ंत हो गई। इस हादसे में वाहनों में सवार तीन यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार बैगन आर कार जम्मू की तरफ तेज गति से जा रही थी। इस दौरान दुधर पुल पर मोड़ के पास सामने से भी एक टवेरा तेज गति से आ रही थी।

मोड़ पर दोनों वाहनों के ड्राइवरों का संतुलन बिगड़ गया। देखते ही देखते दोनों वाहनों में जोरदार टक्कर हो गई। इस हादसे में मोहम्मद यूसुफ (60) और उसकी पत्नी नफीजा बानो (55) निवासी श्रीनगर और पांच साल की बच्ची साहिबा पुत्री मंजूर अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।

दुर्घटना की मुख्य वजह दोनों गाड़ियों की तेज गति ही थी। संयोग से रविवार होने के कारण इस क्षेत्र में जाम नहीं था। अन्यथा अक्सर इस क्षेत्र में जाम की स्थिति रहती है। तुरंत तीनों घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुलिस ने दोनों गाड़ियों को सीज कर लिया है और मामले की जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें